Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पंजाब में दिनदहाड़े मशहूर दुकान पर फायरिंग

पंजाब में दिनदहाड़े मशहूर दुकान पर फायरिंग

Punjab ujala news : बटाला शहर के जालंधर रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। आरोप है कि दो युवकों ने जालंधर रोड पर स्थित शर्मा कार शिंगार की दुकान को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, हमलावर दुकान पर पहुंचे और कथित तौर पर दो गोलियां चलाईं। इस घटना के दौरान दुकान के काउंटर पर बैठे मालिक नरेश कुमार के पिता जसविंदर मोहन की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद दुकानदारों और आसपास के लोगों में डर का माहौल है।

घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें काफी समय से विदेशी नंबरों से फिरौती के लिए कॉल आ रहे थे। उनके दावे के मुताबिक, कॉल करने वाले 50 लाख रुपये मांग रहे थे। नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि फिरौती की रकम न मिलने पर उनकी दुकान पर फायरिंग की गई। नरेश कुमार ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब उनके पिता दुकान के काउंटर पर बैठे थे। दुकान के अंदर पुलिस SSP बटाला की सरकारी गाड़ी की मरम्मत का काम भी चल रहा था। इसके बावजूद फायरिंग की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच दो युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर फायरिंग कर दी। उनके मुताबिक, एक गोली उनके पिता के चेहरे के बहुत पास से गुजरी और दुकान का शीशा तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।