Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • फिरोजपुर में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद

फिरोजपुर में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद

Punjab ujala news : फिरोजपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनटीएफ (नारकोटिक्स कंट्रोल टास्क फोर्स) की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 15 किलो हेरोइन बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों के 30 पैकेट बरामद हुए हैं। इसके अलावा, आरोपियों के पास से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारियां सामने आने की संभावना है।