Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • 8 करोड़ की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

8 करोड़ की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

Punjab ujala news : एनसीबी की टीम ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए फाजिल्का के इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान 8 करोड़ की हेरोइन सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक गलॉक पिस्टल व कुछ जिंदा कारतूस भी मिले हैं ।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए तस्करों में जसविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर कैंट और पवनदीप सिंह निवासी नौशहरा पनुआ तरनतारन और एक नाबालिग शामिल है। तीनों तस्करों को फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया जब हेरोइन की खेप को डिलीवर करने के लिए जा रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि जेल में बंद एक तस्कर इस गैंग को संचालित कर रहा था जिसकी पहचान कर ली गई है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।