Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • सोमवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी

सोमवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी

Punjab ujala news : सोना-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को सोने की कीमतों में मिला-जुला बदलाव देखने को मिला, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को 1,50,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रही, जो शनिवार को भी इतनी ही थी। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,780 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को इसकी कीमत 1,39,970 रुपए थी। वहीं, चांदी की बात करें तो इसके दाम में 1,600 रुपए की गिरावट आई है। शनिवार को चांदी 2,17,600 रुपए थी, जो सोमवार को घटकर 2,16,000 रुपए रह गई।