Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Punjab ujala news : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला जिले की तपा तहसील के राजस्व कार्यालय में तैनात पटवारी मनीष कुमार को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी शिकायतकर्त्त की जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्त्ता बरनाला जिले की तपा तहसील के गांव भोतना का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया था कि पटवारी जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए 30 हजार रुपए मांग रहा है। रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्त्ता ने विजिलेंस ब्यूरो की पटियाला रेंज से संपर्क किया।

शिकायत मिलने के बाद विजिलैंस टीम ने मामले की जांच की और 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान पटवारी को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पटियाला स्थित विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।