Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • बंद के दौरान नशीले कैप्सूल बेचता युवक काबू

बंद के दौरान नशीले कैप्सूल बेचता युवक काबू

Punjab ujala news : परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज जहां पंजाब बंद का आह्वान किया गया है, जिसका असर सब तरफ देखने को मिला। आज बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक युवक को नशीले कैप्सूल बेचते हुए काबू कर लिया। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड के नजदीक युवक को कैप्सूल बेचते हुए पकड़ा, जिससे मौके पर खूब हंगामा भी हुआ

इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, आज परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को इस बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने बस स्टैंड पर मौके से युवक को काबू कर लिया, जिससे कैप्सूल के पत्ते भी जब्त किए गए हैं। प्रदर्शानकारियों ने पहले युवक की मारपीट की फिर उसे साथ लेकर शहर में मार्च निकाला। उसके बाद थाना सिटी के पास से एसएचओ राजवंत सिंह उसे अपने साथ लेकर चले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।