Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • हेरोइन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

हेरोइन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Punjab ujala news : जिला फिरोजपुर में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना सदर फिरोजपुर, थाना कुलगढ़ी ,थाना तलवंडी भाई और थाना मल्लावाला की पुलिस ने 6 आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर जागीरा पुत्र लालचंद को काबू करते हुए उससे 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है ।

दूसरी और थाना कुलगढ़ी के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी को मोगा हाईवे पर 2 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर घबरा गए और वहां से भागने लगे जिन्हें शक के आधार पर काबू करके जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को अपना नाम अनिल उर्फ लेली पुत्र विजय और नवीन उर्फ टोनी पुत्र रोशन बताया जिनसे तलाशी लेने पर 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

वहीं थाना तलवंडी भाई के एएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा कोट करोड़ गांव के पास टी प्वाइंट नेशनल हाईवे 54 के पास 2 संदिग्ध युवकों को देखा गया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए और वहां से भागने लगे जिन्हें शक के आधार पर काबू करके जब तलाशी ली गई तो उनसे 10 ग्राम हेरोइन और एक रेडमी 9 काले रंग का मोबाइल फोन बरामद हुआ ।

थाना मल्लावाला के एएसआई महेश सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी ने आरोपी गुरविंदर सिंह पुत्र बक्शीश सिंह को शक के आधार पर काबू करके उससे 3 ग्राम हेरोइन बरामद की है । हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपीयों के खिलाफ पुलिस द्वारा थाना सदर फिरोजपुर, थाना कुलगढ़ी, थाना तलवंडी भाई और थाना मल्लावाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।