Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Amritsar में पटाखा लाइसेंस के लिए लगी लाइनें

Amritsar में पटाखा लाइसेंस के लिए लगी लाइनें

Punjab ujala news :दीवाली पर पटाखों की बिक्री करने के लिए माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की तरफ से पटाखा खोखे लगाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं जिसके दूसरे दिन रैड क्रास दफ्तर में 674 आवेदन आए जबकि सेवा केन्द्रों में 385 आवेदन आए हैं। इस बार प्रशासन की तरफ से 100 रुपया सेवा केन्द्र फीस और रैड क्रास की पर्ची के लिए 2 हजार रुपया फीस रखी गई है।

इन खोखों के लिए ड्रा 13 अक्तूबर को जिला प्रबंधकीय दफ्तर में निकाला जाएगा हालांकि पटाखा व्यापारियों की तरफ से ‘द अमृतसर फायर वर्कर्स’ एसोसिएशन के प्रधान हरीश धवन की तरफ से मांग की गई है कि पटाखों के लिए 10 के बजाय 20 या इससे भी ज्यादा खोखे लगाने की अनुमति दी जाए क्योंकि अन्य जिलों जिनमें जालंधर व लुधियाना में अमृतसर की तुलना में ज्यादा खोखे लगते हैं।

इस बारे में डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि होल की संख्या बढ़ाने की मांग पर विचार किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन से टेम्पररी लाइसेंस या एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट से लाइसेंस के बिना जिले में किसी और जगह पर पटाखे बेचने की परमिशन नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले साल प्रशासन को कुल 724 एप्लीकेशन मिली थीं।