भारी मात्रा में ड्रग्स और हथियार भी बरामद
Punjab ujala news : अमृतसर देहाती पुलिस ने 2 गैर-कानूनी हथियारों व नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स और हथियार भी बरामद किए हैं। इस दौरान आरोपियों के पास से 15 kg अफीम, 1 मॉडर्न M16 राइफल, 9 गैर-कानूनी पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने शेयर की है।
DGP ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के विदेश में बैठे तस्करों से कथित संबंध हैं और वे गैर-कानूनी हथियारों की खरीद में शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ अमृतसर के घरिंडा और लोपोके पुलिस थानों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पिछले और भविष्य के लिंक का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
