Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • CM के OSD राजबीर घुम्मन को समन

CM के OSD राजबीर घुम्मन को समन

Punjab ujala news : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को CBI ने पूछताछ के लिए तलब किया है। घुम्मन को आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित CBI कार्यालय में पेश होना है। उनसे भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी।

CBI ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजबीर सिंह घुम्मन समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद CBI की टीमों ने चंडीगढ़ और पंजाब में 8 ठिकानों पर छापेमारी की। CBI के आधिकारिक बयान के मुताबिक, टीमों ने मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में भी तलाशी ली। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। मामला सरकारी अधिकारियों की पोस्टिंग-तबादलों, सरकारी फाइलों, लाइसेंस और अन्य मामलों में कथित हस्तक्षेप से जुड़ा है। CBI की जांच अभी जारी है।