Amritsar के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Punjab ujala news : जालंधर के बाद अब अमृतसर के 3 बड़े स्कूलों को बम की धमकी मिली है। अमृतसर जिले के 3 मशहूर स्कूलों को आज दोपहर 1:11 बजे बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। यह ईमेल खालिस्तान नाम के एक संगठन ने भेजा है। शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रिंसिपलों को स्कूल खाली करने और पुलिस को सूचित करने का आदेश दिया है, वहीं डिप्टी कमिश्नर ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। दूसरी ओर, धमकी भरे ईमेल के बाद पेरेंट्स में काफी चिंता है।
जानकारी के अनुसार, खालिस्तान संगठन ने आज जिले के DPS, DAV पब्लिक, राम आश्रम स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा है। ईमेल में कहा गया है कि आज दोपहर 1:11 बजे धमाका किया जाएगा। स्कूलों ने तुरंत शिक्षा विभाग को मामले की जानकारी दे दी है। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर राजेश खन्ना ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपलों को तुरंत स्कूल खाली करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन और डिप्टी कमिश्नर को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस टीमें मुस्तैदी से स्कूलों का इंस्पेक्शन कर रही हैं। अभी तक स्कूल से बम जैसी कोई चीज बरामद नहीं हुई है। दूसरी तरफ, बम की अफवाह से पेरेंट्स में काफी चिंता है।
