Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में ड्रग्स के नशे में मिले पुलिस मुलाजिम की हुई पहचान

जालंधर में ड्रग्स के नशे में मिले पुलिस मुलाजिम की हुई पहचान

Punjab ujala news : ड्रग्स के नशे में पकड़े गए मुलाजिम की पहचान कमिश्नरेट पुलिस ने कर ली है। यह मुलाजिम पुलिस लाइन में तैनात है जिसका नाम वरिंदरजीत सिंह है। पुलिस ने इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

ए.सी.पी. हैड क्वार्टर कम ए.सी.पी. नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि जांच में पता लगा कि उक्त वीडियो तो पुरानी है, लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा मुलाजिम वरिंदरजीत सिंह 14 अगस्त से ड्यूटी से गायब है। इसी हरकत के कारण उसकी सैलरी भी रोकी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मुलाजिम के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है और उसकी तलाश भी की जा रही है।

गौरतलब है कि शिव नगर नागरा के लोगों ने नशे में घुत्त मिले इस पुलिस कर्मी को पकड़ कर उसकी वीडियो बना ली थी। लोगों ने कहा था कि यह मुलाजिम अक्सर इलाके में ड्रग्स का नशा करने आता है जिससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने पुलिस कर्मी की वीडियो बना कर वायरल कर दी थी जबकि पहले भी उसकी नशा करते की वीडियो वायरल हो चुकी थी।