Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • गिरे सोना-चांदी के दाम!

गिरे सोना-चांदी के दाम!

Punjab ujala news : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए मंगलवार को बाजार से थोड़ी राहत मिलने की खबर है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो सोमवार को 1,57,400 रुपए था। यानी 24 कैरेट सोने के दाम में 400 रुपए की कमी आई है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,46,010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को इसका भाव 1,46,380 रुपए था। यानी 22 कैरेट सोने में 370 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। अगर बात करें चांदी की तो आज इसका भाव 2,41,100 रुपए प्रति किलो रहा, जबकि सोमवार को चांदी 2,42,200 रुपए प्रति किलो थी। इस तरह चांदी के दाम में 1,100 रुपए की कमी आई है।