Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • गाड़ी से पिस्टल-कारतूस बरामद

गाड़ी से पिस्टल-कारतूस बरामद

Punjab ujala news : एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सदर जीरा पुलिस ने चेकपॉइंट के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा करते हुए उससे एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी डी मंजीत सिंह ने बताया कि सदर जीरा पुलिस स्टेशन में तैनात एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने जब चेकपॉइंट के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी तेजी से भगाने लगा, जिस पर पुलिस ने उसका पीछा करके गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि गाड़ी का ड्राइवर और उसके साथ बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस गाड़ी से एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।