Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • महिला सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

महिला सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

जिला फिरोजपुर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने एक महिला सहित कुल 8 आरोपियों को हैरोइन के साथ और हैरोइन का नशा करते हुए गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी ने गांव मधरे से कुंडे की ओर जाते रास्ते पर शक के आधार पर आरोपी संता सिंह और गुरजंट सिंह पुत्र सावन सिंह को काबू करके उनसे 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है ।

थाना आरिफके के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी द्वारा गश्त के दौरान वाहका मोड़ से गांव अटारी की ओर जाते रास्ते पर खड़ी एक संदिग्ध महिला को शक के आधार पर काबू करके जब पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को अपना नाम मोनिका विधवा संजीव कुमार बताया जिससे तलाशी लेने पर 4.67 ग्राम हीरोइन बरामद हुई ।

थाना ममदोट सब इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा हेरोइन का नशा करते हुए आरोपी हरबंस सिंह और गुरनाम सिंह को काबू किया गया जिनसे तलाशी लेने पर एक लाइटर , एक हेरोइन लगी जली हुई सिल्वर की पन्नी और पाइप नुमा कागज बरामद हुआ।

थाना कुलगढ़ी के हेड कांस्टेबल लवदीप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान एक बेआबाद कॉलोनी के पास झाड़ियां में हेरोइन का सेवन कर रहे युवक को काबू किया जिससे तलाशी लेने पर एक हेरोइन लगी हुई सिल्वर की पन्नी,10 रुपए का नोट और एक लाइटर बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ करने पर पुलिस को अपना नाम जश्नप्रीत सिंह उर्फ जशन पुत्र बलवंत सिंह बताया ।

दूसरी और थाना मक्खू के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जब उनकी पुलिस पार्टी सुआ पुल के पास पहुंची तो पुलिस पार्टी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को शक आधार पर काबू किया जिसने पूछताछ करने पर पुलिस को अपना नाम गुरजंट सिंह उर्फ जंटा बताया जिससे तलाशी लेने पर 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । हेरोइन के साथ और हेरोइन का नशा करते हुए पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर, थाना आरिफ के थाना ममदोट, थाना कुलगढ़ी, थाना तलवंडी भाई और थाना मक्खू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है ।