आज का राशिफल- 18 सितंबर 2026
Punjab ujala news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक से मुलाकात हो सकती है। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, ख्याल रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबारियों को ग्राहकों की पसंद को समझना ज़रूरी रहेगा। घर से जुड़ी सुख सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार को समय देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ के योग हैं। संतान की सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेमी के साथ किसी दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन पहले से ठीक रहेगा। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापारी नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को अवसर की प्राप्ति हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिज़नेस से जुड़ी को भी बात किसी भी बाहर वालें से शेयर न करें। धन खर्च करने से पहले बजट बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। युवा कोई नया स्किल सीखने का मन बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी कानूनी मामले में लंबे समय से चली आ रही चिंता कम हो सकती है। घर के माता-पिता या बुजुर्गों की सेहत और जरूरतों को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। किसी के कहने पर पैसे से जुड़ा फैसला लेने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। दांपत्य जीवन में साथी के साथ अपनापन और समझ बढ़ेगी। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातक बातचीत में संयम और विनम्रता बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण काम को जल्दी पूरा करने के चक्कर में गलती न करें और हर कदम सोचकर उठाएं। प्रेमी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सही रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज से जुड़े किसी जरूरी सिलसिले में शहर से बाहर जाने की स्थिति बन सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ मनोरंजन की योजना बनाने में बीत सकता है। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही नाराजगी बातचीत और समझदारी से दूर हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पसंद के प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में चल रही अड़चनों का असर कम होता जाएगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। अपनी दिनचर्या और खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। निवेश के किसी विकल्प पर विचार कर रहे हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
