दो पक्षों में झड़प के दौरान चली गोली
Punjab ujala news : जीरा के मल्ले शाह गांव में गोली लगने से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सदर जीरा थाने के SHO इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें आज सूचना मिली कि मल्ले शाह गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान गोली चली है। जिस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और सारी जानकारी इकट्ठा की। उन्होंने बताया कि गोली लगने से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती कराया गया है। और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
