जालंधर के निगम कमिश्नर का फिर हुआ तबादला
Punjab ujala news : पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पी.सी.एस. सुरिंदर सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह आई.ए.एस. अधिकारी संदीप ऋषि की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि सुरिंदर सिंह इससे पहले अमृतसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (रूरल डेवलपमेंट) के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही आई.ए.एस. पल्लवी मिश्रा जो कि अमृतसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के पद पर तैनात थी, को अब अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (रूरल डेवलपमेंट), अमृतसर नियुक्त किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपनी नई तैनाती के स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
