Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • KYC अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी

KYC अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी

Punjab ujala news : एक गंभीर मामला तलवाड़ा से सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित अमजद पुत्र मोबिन, हाल निवासी तलवाड़ा ने साइबर क्राइम सेल को दी शिकायत में बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताया। ठग ने बैंक खाते की के.वाई.सी. अपडेट करने का बहाना बनाकर उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जैसे ही अमजद ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद 31 अगस्त को उसके पी.एन.बी. खाते से 5 अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के जरिए कुल 3,41,791.18 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के बयानों के आधार पर साइबर क्राइम होशियारपुर ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।