Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • लद्देवाली रोड पर यूनिवर्सिटी के पास निर्माणाधीन दुकान चर्चा में, नक्शा और पार्किंग को लेकर उठे सवाल

लद्देवाली रोड पर यूनिवर्सिटी के पास निर्माणाधीन दुकान चर्चा में, नक्शा और पार्किंग को लेकर उठे सवाल

Punjab ujala news : जालंधर के अधीन आते लद्देवाली रोड पर यूनिवर्सिटी के बिल्कुल साथ, GSM Collection के पास एक दुकान के निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दुकान का निर्माण बिना सरकारी मंजूरी के किया जा रहा है। वहीं, दुकान के मालिक का कहना है कि दुकान की NOC और नक्शा पास है। अगर वास्तव में दुकान का नक्शा और सभी मंजूरियां पास हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि नियमों के अनुसार पार्किंग के लिए निर्धारित जगह कहां है?

स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास की मार्केट की अन्य दुकानों के शटर पीछे की तरफ हैं, जबकि इस दुकान का शटर सबसे आगे की ओर बनाया जा रहा है। इसी को लेकर निर्माण की वैधता और स्वीकृत नक्शे पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हैरानी की बात यह भी है कि निर्माण कार्य दिन-दहाड़े चल रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नगर निगम के संबंधित अधिकारियों की इस निर्माण पर नजर नहीं है?

मामले की निष्पक्ष जांच की जरूरत है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुकान के पास वास्तव में NOC, स्वीकृत नक्शा और अन्य आवश्यक सरकारी मंजूरियां मौजूद हैं या नहीं।

यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सरकारी राजस्व को नुकसान न हो।

मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों एवं चंडीगढ़ स्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाने की बात भी कही जा रही है।अब देखना होगा कि नगर निगम के अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।