Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Punjab में दिनदहाड़े बड़ी वारदात

Punjab में दिनदहाड़े बड़ी वारदात

PUNJAB UJALA NEWS : तरनतारन के पट्टी इलाके में बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पट्टी तहसील के गांव बूह हथार में बुधवार दोपहर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को तरनतारन के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सतपाल सिंह पाला (38) पुत्र दलबीर सिंह निवासी बूह हथर, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। इस बीच घटना का पता चलते ही थाना हरिके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार सतपाल सिंह पाला की हत्या करने वाले युवक मृतक की एक्टिवा लेकर भाग गए।