Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पुलिस ने कई जिलों में की भारी नाकाबंदी

पुलिस ने कई जिलों में की भारी नाकाबंदी

Punjab ujala news : श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस, डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर के दिशा-निर्देशों के तहत बॉर्डर रेंज के सभी जिलों में आज दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक विशेष रेड अलर्ट नाकाबंदी की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी और आपराधिक नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना था।

अभियान के दौरान सभी गजटेड अधिकारियों (GOs), थाना प्रभारियों (SHOs) और यूनिट इंचार्जों ने स्वयं नाकों पर मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई तथा प्रमुख स्थानों पर रणनीतिक नाके लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की विशेष मुहिमों का उद्देश्य नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बॉर्डर रेंज में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।