Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • विदेश भेजने के नाम पर 15.50 लाख रुपये की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर 15.50 लाख रुपये की ठगी

Punjab ujala news : हाजीपुर थाना पुलिस ने एस.एस.पी. होशियारपुर के आदेशों पर विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हाजीपुर थाने के एस.एच.ओ. हरप्रेम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सतनाम सिंह पुत्र स्व. मदन लाल, निवासी गांव थेह बरनाला ने एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक को एक लिखित शिकायत दी थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि परमिंदर सिंह पुत्र मुलख राज, निवासी गांव थेह बरनाला, हाल निवासी नजदीक कपूरथला चौक, जालंधर ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 15 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.एस.पी. होशियारपुर ने इस केस की जांच डी.एस.पी. सब-डिवीजन मुकेरियां को सौंपी थी। डी.एस.पी. मुकेरियां द्वारा बारीकी से की गई जांच के बाद अपनी रिपोर्ट एस.एस.पी. को सौंप दी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के आदेशों के तहत हाजीपुर थाने में परमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।