सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी
Punjab ujala news :मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में भर्ती करवाने का झांसा देकर 26 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना काहनूवान की पुलिस ने एक महिला समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई डी.एस.पी. सब डिवीजन देहाती गुरदासपुर द्वारा की गई जांच के बाद अमल में लाई गई है।
शिकायतकर्ता बंसी लाल (उम्र 48 साल) पुत्र गिरधारी लाल, निवासी काहनूवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मानू मसीह, दीपिका और राहुल ने उसके रिश्तेदारों के बच्चों को एम.ई.एस. में भर्ती करवाने का झांसा देकर 1 दिसंबर 2023 को 26 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे लेने के बावजूद न तो बच्चों को नौकरी दिलवाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। डी.एस.पी. देहाती की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना काहनूवान में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
