Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पंजाब के लड़कों का राजस्थान पुलिस ने किया एनकाउंटर!

पंजाब के लड़कों का राजस्थान पुलिस ने किया एनकाउंटर!

Punjab ujala news : बल्लुआना हलके से राजस्थान में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों का पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस से मुकाबला हो गया। जानकारी के मुताबिक बल्लुआना हलके के गांव कुलार से धिंगतानिया पुल से गुजरते हुए कुछ बदमाश राजस्थान में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस दौरान राजस्थान पुलिस ने पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर कड़ी नाकाबंदी की हुई थी। जैसे ही बदमाश नाकाबंदी वाली जगह पर पहुंचे तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस से बचने की कोशिश में पांचों बदमाश धिंगतानिया पुल से नीचे गिर गए और घायल हो गए।

घायल बदमाशों को तुरंत सादुलशहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 3 पिस्तौल, करीब एक दर्जन जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से ही हत्या, हत्या की कोशिश, लूटपाट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले खेरूवाला और छापावाली इलाके में हुई फायरिंग की घटना में भी इनके नाम सामने आए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और बदमाशों से पूछताछ जारी है।