Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का किया भंडाफोड़

पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का किया भंडाफोड़

Punjab ujala news : असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पातड़ां पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब शहर के हरमन नगर स्थित एक मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने इस संबंध में दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना पातड़ां के प्रभारी जसविंदर सिंह खोखर को गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिली थी कि लवप्रीत कौर उर्फ नवू उर्फ अंबरसरनी, निवासी चुंगरा मार्ग, हरमन नगर, पातड़ां, अपने मकान में बाहर से महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर कथित रूप से देह व्यापार का अवैध धंधा चला रही है। सूचना में यह भी कहा गया कि इस गतिविधि के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संबंधित महिला और उसके साथियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में थाना प्रभारी जसविंदर सिंह खोखर ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए अदालत में पेश किया गया है। रिमांड मिलने के बाद उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान यदि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी इसी मुकदमे में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।