Search for:
  • Home/
  • Horoscope/
  • आज का दिन इन राशियों का करेगा मंगल

आज का दिन इन राशियों का करेगा मंगल

मेष : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी होगी, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।

वृष:  पेट तथा खान-पान के मामले में लापरवाही न बरतें, लेन-देन करते समय किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करें।

मिथुन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना ठीक रहेगा।

कर्क : विरोधी आपका पीछा न छोड़ेंगे, इसलिए न तो उनके साथ ज्यादा मेल-मिलाप रखें और न ही उन पर ज्यादा भरोसा करें।

सिंह : आम सितारा सुदृढ़ जो हर मोर्चे पर आपका कदम बढ़त की तरफ रखेगा, धार्मिक-सामाजिक कामों में ध्यान।

कन्या : प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी कोशिश अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु आपके समक्ष टिक न सकेंगे।

तुला: आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।

वृश्चिक: सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, वैसे भी हर फ्रंट पर बेहतरी होगी, कामयाबी मिलेगी।

धनु : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, आप हर मोर्चा पर प्रभावी तथा इफैक्टिव रहेंगे, मगर शीत वस्तुएं कम यूज करें।

मकर: सितारा खर्चों को बढ़ाने तथा अर्थ दशा टाइट रखने वाला, बेगाने झमेलों-झांसों में फंसने से बचें।

कुंभ: सितारा टीचिंग, कोचिंग, प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को उनके कामों में लाभ देगा।

मीन : किसी अफसर के सॉफ्ट सपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई समस्या हल होगी, शत्रु भी आपके समक्ष टिक न पाएंगे।