जालंधर हाईवे पर चलती कार में भड़की आग
Punjab ujala news :जालंधर के पठानकोट चौक के नजदीक चलती कार में अचानक आग भड़क उठी। लुधियाना की ओर से आ रही इंडिगा कार में तीन लोग सवार थे। गाड़ी से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया, जिसके बाद सभी सवार बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी पर भाग गए।
कुछ ही पलों में आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पास स्थित जगदंबे स्टील कंपनी से पानी का पंप मंगवाया और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जला हुआ है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है
