Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर कैंट में सनसनी!

जालंधर कैंट में सनसनी!

Punjab ujala news : जालंधर कैंट से कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो डीजे का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, युवक के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को कंपोस्टिंग ग्राउंड से युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और घटनाक्रम के हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।