जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में फूड डिपार्टमेंट की रेड, लोगों की सेहत से खिलवाड़ के आरोप
पंजाब उजाला न्यूज़ की खास पेशकश
जालंधर: मॉडल टाउन स्थित माता रानी चौक के नज़दीक एक बर्गर दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग द्वारा कथित तौर पर छापेमारी किए जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई कि यहां कथित रूप से खराब एवं बासी चिकन का उपयोग कर चिकन बर्गर तैयार किए जा रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, इस प्रतिष्ठान के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है। लोगों का कहना है कि यदि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में लापरवाही बरती जा रही है तो यह सीधे तौर पर आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ है।
अब बड़ा सवाल यह है कि यदि शिकायतें पहले से मिल रही थीं तो समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या इसके लिए केवल दुकान संचालक जिम्मेदार हैं या संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं?
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके।
नोट: आरोपों की पुष्टि संबंधित विभाग की आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पंजाब उजाला न्यूज़
“जनता की आवाज़, सच के साथ”
