Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अहम खबर

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अहम खबर

Punjab ujala news : सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। दरअसल, जालंधर सराफा एसोसिएशन ने सोमवार के लिए सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिए हैं।जारी कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज 1,50,000 रुपए जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,500 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को चांदी का भाव बढ़कर 1,46,250 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।बता दें कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने में तेज गिरावट आई। जून में इसका भाव करीब 4,000 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया। यह अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 27% नीचे था। फिलहाल सोना करीब 4,214 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।