Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Jalandhar : गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी

Jalandhar : गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी

Punjab ujala news : जालंधर में बेअदबी की बड़ी घटना सामने आई है। मामला जिले के गांव सगवाल में स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा का है। इस बेअदबी की घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी ने कहा कि महिला द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।बताया जा रहा है कि महिला शोर मचाते हुए गुरुद्वारा साहिब में घुसी और उसने गुटका साहिब के अंगों को फाड़ दिया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में बच्चे मौजूद थे। महिला द्वारा की गई हरकत देख बच्चे मौके से भाग गए। वहीं महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड ग्रंथी के बयानों पर महिला के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।

महिला की पहचान राधिका के रूप में हुई जोकि बिहार की रहने वाली है और और वो झारखंड की भाषा बोल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में कोई कमेटी मेंबर मौजूद नहीं था। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रवीण कुमारी ने कहा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वह पहले गली में तालियां बजाकर भांगड़ा डाल रही थी। इस दौरान वह एक घर में चली गई फिर घर से बाहर निकलकर वह गुरुद्वारा साहिब में चली गई। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बच्चे पाठ कर रहे थे। महिला की हरकत देखकर बच्चे गुरुद्वारा साहिब से भाग गए। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब के अंग महिला द्वारा फाड़ दिए गए। प्रवीण कुमारी का कहना है कि, गांव वासी महिला को छत से नीचे लेकर आए और उसकी मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण जाने के लिए कहा। लेकिन महिला घटना स्थल से जाने की बजाए खेतों में लेट गई। वहीं इस घटना का पता चलने पर लोगों ने रोष जताते हुए महिला से मारपीट भी की।जब गांव वासियों को महिला की बोली समझ नहीं लगी तो उन्होंने गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के सदस्यों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने सिर पर परना बांधा हुआ है और गांव वासियों द्वारा डंडे मारते हुए उसे भगाया जा रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि संगवाल गांव में सरपंच ने सूचना दी थी कि प्रवासी महिला द्वारा गुरुद्वारा साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी की गई।