जालंधर में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग
Punjab ujala news : आज सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बाबू लाभ सिंह नगर में सुबह करीब 6 बजे 2 पक्षों के बीच विवाद के दौरान करीब 25 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूत्रों के मुताबिक, निहंग बाणे में आए अमरजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल नामक युवक पर गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान राहुल के पेट में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह वारदात मकसूदां मंडी में हुई एक युवक की हत्या की पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।
