Search for:
  • Home/
  • International/
  • ब्रिटेन में उठी Pok की आजादी की आवाज

ब्रिटेन में उठी Pok की आजादी की आवाज

Punjab ujala news : ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार को हजारों ब्रिटिश कश्मीरियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सुरक्षा बलों की कथित कार्रवाई और मानवाधिकार उल्लंघनों के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पार्लियामेंट स्क्वेयर में एकत्र हुए और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए मार्च निकाला। लंदन में हजारों ‘ब्रिटिश कश्मीरी’ ‘पार्लियामेंट स्क्वेयर’ में इकट्ठा हुए। भीड़ ने बैनर लहराए और पाकिस्तानी बलों के खिलाफ ”क्रांति” के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) के समर्थन में मानवाधिकारों की बहाली तथा क्षेत्र में फैलाए जा रहे ”आतंकवाद” के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने PoK की आजादी की मांग करते हुए ”पाकिस्तानी सेना दफा हो जाओ” जैसे नारे भी लगाए। उन्होंने PoK में आम नागरिकों की कथित हत्याओं, महिलाओं के उत्पीड़न और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल प्रयोग पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।

प्रदर्शनकारियों ने ‘न्याय’ की मांग करते हुए नारे लगाए और क्षेत्र में हाल में सामने आई अशांति की घटनाओं को उजागर करने के लिए तख्तियां लहराईं। यह विरोध मार्च इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रैडफोर्ड स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए इसी तरह के प्रदर्शनों के बाद निकाला गया।पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) समेत कई संगठनों ने तथाकथित क्षेत्रीय सरकार के उस फैसले पर गहरी चिंता जताई है, जिसके तहत संजेएएसी को आतंकवाद-रोधी कानूनों के अंतर्गत प्रतिबंधित कर दिया गया है। पीओके के रावलाकोट में पुलिस और जेएएसी कार्यकर्ताओं के बीच हाल में हुई झड़पों में कई नागरिक और पुलिसकर्मी मारे गए हैं। भारत का स्पष्ट मत है कि पाकिस्तान ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा है।