पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग
Punjab ujala news ; दिल्ली के पश्चिम विहार में गुरुवार तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने एक जिम के बाहर करीब 7 राउंड फायरिंग कर दी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय जिम बंद था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जिम के ब्रांड एंबेसडर Guru Randhawa हैं।वारदात के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रंगदारी, गैंगवार और आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है।
