सेंट्रल जेल गुरदासपुर में ड्रग्स फेंकने की कोशिश नाकाम
Punjab ujala news : सेंट्रल जेल गुरदासपुर से ड्रग बरामद होने के बाद अनजान व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगल सिंह असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल गुरदासपुर ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने जेल के बाहर से ड्रग फेंकी, जिसकी चेकिंग करने पर 04.90 ग्राम अफीम जैसा पदार्थ, 28 लाल रंग के कैप्सूल जो नशे वाले लग रहे थे, 02 पैकेट कूल लिप, 02 बंडल बीड़ी और कुछ मात्रा में खुला तंबाकू बरामद हुआ।
पता चला है कि ड्रग फेंकने वाले लोग एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार थे। ड्यूटी पर तैनात PESCO कर्मचारी द्वारा उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई पर गाड़ी चालक ने कर्मचारी को साइड मार दी और गाड़ी भगा ले गया। इसके बाद पुलिस द्वारा अनजान व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
