Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Jalandhar: RTI एक्टिविस्ट हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Jalandhar: RTI एक्टिविस्ट हत्याकांड में बड़ा खुलासा

RTI एक्टिविस्ट हत्याकांड मामले में नई अपडेट सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में सफलता हासिल करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि, फगवाड़ा में RTI एक्टिविस्ट सिमनरजीत सिंह  की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान संदीप राय के रूप में हुई है जोकि एसी मैकेनिक है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। इस दौरान खुलासा हुआ है कि, मृतक सिमरनजीत सिंह की हत्या भी इस एसी मैकेनिक की लाइसेंसी पिस्टल से हुई। आरोपी शरनजीत सिंह उर्फ ट्विंकल ने इस पिस्टल से 2 गोलियां सिमरनजीत सिंह को मारी थी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का दावा है कि हत्या किसी साजिश के तहत नहीं बल्कि पैसो को लेनदेन को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर इन सभी में विवाद हुआ जिसके बाद सिमरनजीत सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, संदीप राय किसी नेता का करीबी है। लाइसेंस मिलने के बाद ही उसने एक पिस्टल खरीद लिया था। ये भी बताया जा रहा है कि इस पिस्टल का इस्तेमाल वह पैसो के लेन-देन की उगाही के दौरान करता था। इसी बीच एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर संदीप राय को पिस्टल का लाइसेंस कैसे मिल गया क्योंकि आज तक उस न तो कभी जान से मारने की धमकी मिली और न ही वह कोई बड़ा बिजनैसमैन है।

आपको बता दें कि, RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर पहले भी 2 बार  जानलेवा हमला हो चुका है। उनकी हत्या करने की कोशिश की गई जिसके आरोप विदेश में  बैठे जोगा फोल्डीवाल पर लगे थे। जोगा फोल्ड़ीवाल ने ने ही सिरनजीत सिंह हमले करवाए। बता दें कि, कोर्ट  में सिमरनजीत ने एक बड़े बिल्डर पर निशाना साधा था जिसके बाद से उसे गनमैन मिले थे। लेकिन जिस दिन वारदा हुई वह अपने साथ गनमैन नहीं लेकर गया था।