जालंधर : सन सिटी कॉलोनी में बोरवेल को लेकर गंभीर आरोप
पंजाब उजाला न्यूज़ की खास रिपोर्ट
जालंधर (वडाला चौक से देओल नगर, प्रताप नगर रोड) – सन सिटी कॉलोनी में बोरवेल को लेकर गंभीर आरोप
जालंधर के वडाला चौक से देओल नगर, प्रताप नगर रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में बिना किसी सरकारी अनुमति के धड़ल्ले से समरसेबल बोर (बोरवेल) लगाए जाने का मामला सामने आया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सरकार द्वारा भू-जल संरक्षण को लेकर बोरवेल लगाने पर सख्त नियम और कई जगहों पर रोक लागू है। इसके बावजूद कॉलोनी के अंदर कई स्थानों पर अवैध रूप से बोरिंग किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
आरोप यह भी है कि प्लॉट नंबर 39-40 के आसपास भी बिना अनुमति के बोरवेल कार्य किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि संबंधित नियमों और नगर निगम की अनुमति प्रक्रिया की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां प्रशासनिक नियमों की अवहेलना हैं और इससे भविष्य में भूजल स्तर पर भी असर पड़ सकता है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या नहीं।
📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 7329970006
