Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • रॉयल एस्टेट ग्रुप पर ED की दबिश

रॉयल एस्टेट ग्रुप पर ED की दबिश

Punjab ujala news : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने शुक्रवार को रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल और नीरज कंसल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दोनों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के तहत गिरफ्तार किया गया है। ED की इस कार्रवाई से रियल एस्टेट कारोबार जगत में हलचल मच गई है। ED के अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले मेसर्स चंडीगढ़ रियल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और रियल एस्टेट ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

यह छापेमारी चंडीगढ़, जीरकपुर और पंजाब के अन्य हिस्सों में एक समय की गई थी। अधिकारियों के अनुसार ED की टीमों ने जीरकपुर में ग्रुप के हेड ऑफिस के साथ-साथ कंपनी के डायरेक्टरों, करीबी सहयोगियों और दूसरे संबंधित लोगों के घरों पर भी तलाशी ली थी। ED को इस छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत मिलने की जानकारी सामने आई है।

ED के अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान उन्हें कथित वित्तीय गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। एजेंसी अब गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।