Search for:

आज का राशिफल- 29 मई 2026

Punjab ujala news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज बढ़ सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है। पैसों को लेकर जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। घर में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होने की संभावना है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज किसी से भी किसी और के बारे में बात न करें। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज सोच-समझकर फैसले लेना आपके हित में रहेगा। किसी जरूरी काम के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आंखों की थकान को नजरअंदाज न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार में रुकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।आज फालतू की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यापार में कोई रणनीति अपनाने के बारे में सोच सकते हैं। निवेश के मामलों में धैर्य से काम लें। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। शरीर में हल्की सुस्ती बनी रह सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में टीमवर्क का फायदा मिल सकता है। आज व्यापार में किसी घर के बड़े की सलाह काम आ सकती है। सिंगल जातकों की दिलचस्प बातचीत शुरू हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। रुके हुए काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी पुराने मित्र से अचानक संपर्क हो सकता है। आज बुखार महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज अपनी वाणी में मिठास बनाकर रखें। नौकरी में प्रमोशन या प्रशंसा से जुड़ी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी से कदम बढ़ाएं। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आज प्रेमी के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। बच्चों को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। नींद पूरी लेने का प्रयास करें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के योग हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत पहले से अधिक बेहतर रह सकती है।