Punjab में गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर पुलिस का डबल अटैक
Punjab ujala news : प्रदेश में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 124वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 529 ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार 124वें दिन पुलिस टीमों ने 2 हथियारों सहित 269 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसके साथ अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,699 हो गई है। इसके अलावा 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 11 भगौड़े अपराधियों (पी.ओ.) को भी गिरफ्तार किया।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के 449वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 30.6 किलो हैरोइन, 271 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4200 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 449 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,417 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 13 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित भी किया।
