Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • शिरोमणि अकाली नेता पर FIR

शिरोमणि अकाली नेता पर FIR

Punjab ujala news : नगर काउंसिल चुनावों के बीच फरीदकोट का राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। फरीदकोट पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

SDM की शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस 
जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई रिटर्निंग ऑफिसर कम एसडीएम की शिकायत के बाद की गई। बताया जा रहा है कि 18 मई को एसडीएम कार्यालय में नगर काउंसिल चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी। उम्मीदवार ज्यादा होने और कुछ विभागीय रिपोर्ट देर से आने के कारण प्रक्रिया लंबी हो गई। इसी बीच अकाली नेता बंटी रोमाणा अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंच गए, जहां आते ही उन्होंने कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी। इतने में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस ने थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज लिया।ष

हाईकोर्ट जाने की तैयारी में अकाली वर्कर 
दूसरी ओर अकाली दल के जिला प्रधान सतीश ग्रोवर की गिरफ्तारी को लेकर भी राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में अकाली कार्यकर्ताओं ने थाना सिटी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अकाली दल का आरोप है कि प्रशासन ने पहले रिहाई का भरोसा दिया, लेकिन बाद में अपने वादे से पीछे हट गया। अब पार्टी इस मामले को लेकर Punjab and Haryana High Court का रुख करने की तैयारी में है।