Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

Punjab ujala news : सुक्खा काहलवां हत्याकांड के मुख्य गवाह गोपी निजजर हत्या मामले में फरार बम्बीहा गैंग के 3 गुर्गों और ऑप्रेशन सैल की टीम के बीच सोमवार रात करीब 10.30 बजे सैक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे मुठभेड़ हो गई।

ऑप्रेशन सैल की टीम ने तीनों आरोपियों को दबोचा
2 आरोपियों ने एनकाऊंटर स्पैशलिस्ट सतविंदर और पुलिस जवानों पर एक के बाद एक 3 फायर कर दिए। एक गोली ए.एस. आई. की जैकेट पर लगी और वह बाल-बाल बच गया।पुलिस जवानों ने जवाबी करवाई करते हुए आरोपियों पर 2 फायर किए। क्रॉस फायरिंग के बाद ऑप्रेशन सैल की टीम ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी अजय कुमार, प्रभजोत सिंह और जोबन के रूप में हुई।

सैक्टर 36 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास 3 विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ सैक्टर 36 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया। ऑप्रेशन सैल ने बताया कि आरोपी डोनी बल के कहने पर वारदात को अंजाम देते थे।