जालंधर सेंट्रल में संगठन विस्तार पर अहम बैठक, मनोरंजन कालिया सहित प्रभारी मनोज अग्रवाल और कई सीनियर नेता उपस्थित
संगठन की मज़बूती ही आप सभी के हर कदम को और मज़बूत करेगी – इंजी चंदन रखेजा
Punjab ujala news : भारतीय जनता पार्टी जालंधर सेंट्रल मंडल 5 की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में तथा मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मंडल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन वार्ड नं. 6 के इंचार्ज गुरविंदर सिंह मुल्तानी के निवास स्थान पर किया गया।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता एडवोकेट हरिंदर सिंह काहलों तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर कैंट से सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिनमें संगठन से प्रमुख नेता मुनीश नड्डा, प्रदेश आई.टी विभाग सह संयोजक एंव वार्ड नं 12 से रजनीश सहगल , जिला सचिव शाम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, महामंत्री एवं वार्ड नं. 8 के इंचार्ज गुरमीत सिंह, सचिव जे.पी. पाण्डेय, अमरजीत कुमार ढिलवां, प्रेम जी, वार्ड नं. 11 से जरनैल सिंह डिपला, वार्ड नं. 9 से रविंदर सोनकर, युवा मोर्चा से डिंपल कुमार एवं अमन सुडेरा, रजत शर्मा, पवन कुमार, भवनीत सिंह, लांबा जी,नरेश कुमार, नवीन प्रभाकर,भूपेन्द्र सिंह, यादविंद्र सिंह सहित समस्त टीम उपस्थित रही।
