जालंधर के अधीन आते बस्ती पीर दाद के गंदे नाले से पहले vivo मोबाइल की दुकान के साथ वाली गली में नगर निगम अधिकारियों की आंखों में धूल डालकर निजायज तौर से बनाई जा रही दर्जनों दुकानों की मार्किट
गली में लगे रेता और बजरी के ढेर से मोहल्ला निवासियों को हो रही परेशानी
Punjab ujala news, जालंधर(राहुल) जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड गंदे नाले से पहले vivo मोबाइल शॉप के साथ वाली गली में नगर निगम अधिकारियों की आंखों में धूल डालकर बनाई जा रही दर्जनो दुकाने चर्चा का विषय बनी हुई है। ये बिल्डिंग बायलॉज ओर बिल्डिंग एक्ट की खुलेआम उलंघना की जा रही है। दुकानें बनाने के लिए कोई भी एप्रूवल नहीं ली गई। जिस कारण ये दुकानों का निर्माण पूरी तरह अनाधिकारिक है। “सोने पे सुहागा” तो यह है अब इन दुकानों के आगे दीवार कर के बोर्ड लगा कर निजायज अंसारी की जा रही है जिसकी शिकायत चंडीगढ़ में भी की जाएगी ताकी जो बिल्डिंग पास फाइल का खर्चा सरकारी ख़ज़ाने में जमा हो ना की अधिकारियों की जेबें गरम हो। इलाका वासियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि बिना मंजूरी के हो रहे अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे।
