LPG कनेक्शन के लिए 2 नए नियम
Punjab ujala news : गैस कनेक्शन के लिए केंद्र सरकार ने नियमों को सख्त कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार LPG और PNG कनेक्शन की सप्लाई बंद हो सकती है, अगर कनेक्शन से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया तो शर्तों के बारे में जानिए और फटाफट उन्हें पूरी कर लें।केंद्र सरकार ने LPG और PNG कनेक्शन के ई-केवाईसी अनिवार्य की हुई है। अगर किसी ने वेरिफिकेशन नहीं कराई हो तो उसे सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिलेगी। PNG कनेक्शन की सप्लाई भी बंद हो जाएगी। वहीं अगर PNG कनेक्शन है तो आपको अपने LPG कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा।
नए निर्देशों के अनुसार, अगर PNG कनेक्शन लेने के बाद भी LPG कनेक्शन सरेंडर नहीं किया तो गैस की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। KYC नहीं कराई तो सिलेंडर को रिफिल नहीं करा पाएंगे। इस वजह से 1 मई 2026 से सब्सिडी वाले के गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद कर दी गई है।
