आप में संगठन बचाने की कवायद
Punjab ujala news : पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी इस समय अपने सबसे कठिन राजनीतिक दौर से गुजर रही है। सात राज्यसभा सांसदों के बगावती तेवर अपनाकर पार्टी छोड़ने और भाजपा का दामन थामने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। आज पार्टी ने एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें करीब एक हजार पर्यवेक्षक, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में पार्टी का जोर विधायकों को एकजुट रखने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और यह संदेश देने पर रहेगा कि पार्टी अब भी मजबूत है।
