Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

Punjab ujala news : अमृतसर और मोहाली की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान एक आरोपी को भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। उक्त ऑप्रेशन की जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर सांझा की है।

आरोपी के कब्जे से गोला-बारूद और हथियार बरामद

जानकारी के अनुसार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने एक संयुक्त ऑपरेशन दौरान पाकिस्तान के आई.एस.आई. द्वारा बनाए गए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान उन्होंने इस मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से गोला-बारूद के साथ 4 हथगोले और 2 विदेशी निर्मित पिस्तौलें बरामद हुई हैं।

आरोपी के पाकिस्तानी और विदेशी हैंडलरों से जुड़े तार

शुरूआती जांच में पता चला है कि काबू किया गया आरोपी पाकिस्तान और विदेश में रहने वाले हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहा था। उनके निर्देशों पर आरोपी ने कई बड़ी घटनाओं को भी अंजाम दिया। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल आतंकी मॉड्यूल से भी आरोपी का संबंध बताया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल करने, उन्हें ढूंढने और पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है।