Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • MP चरणजीत चन्नी के करीबी कांग्रेसी पार्षद पर FIR

MP चरणजीत चन्नी के करीबी कांग्रेसी पार्षद पर FIR

Punjab ujala news : जालंधर राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के करीबी व कांग्रेस पार्षद पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना-1 क्षेत्र में वार्ड-84 से जुड़े कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल, पार्षद नीरज जस्सल उर्फ कालू पर अपने पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी युवक पर हमला करने और लाइसेंसी रिवॉल्वर का डर दिखाने के आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि, पुलिस लगातार पार्षद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।शिकायतकर्ता पुनीश उर्फ हनी विरदी निवासी रविदास नगर, ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च की रात आरोपी पार्षद ने उस पर हमला किया। आरोप है कि विवाद के दौरान पार्षद ने रिवॉल्वर निकालकर लहराई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक, बहस बढ़ने पर पार्षद ने रिवॉल्वर की बट से पुनीश के सिर और नाक पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।