Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब में 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे दफ्तर और स्कूल!

पंजाब में 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे दफ्तर और स्कूल!

Punjab ujala news : पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां आ रही हैं। जी हां,जानकारी के अनुसार 21 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 22 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 23 मार्च को भी पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी।इस दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने अवकाश घोषित किया है। आपको ये बता दें, मार्च के अंत में भी 2 और महत्वपूर्ण छुट्टियां रहेंगी। 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।